अपराध
झोलाछाप डॉक्टर काट रहे चांदी मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़
अमरोहा:- नगर पंचायत सैद नगली में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक है आपको हर चौराहे पर दुकान खुली हुई मिल जाएगी। दुकान पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ मिलेगा क्लीनिक। लेकिन कुछ दुकान तो ऐसी भी है जहां आपको कुछ भी लिखा हुआ नहीं मिलेगा, लेकिन वहां भी डॉक्टर इलाज कर रहे हैं यानी की साफ तौर पर जाहिर होता है कि यह झोलाछाप डॉक्टर बगैर डिग्री के मरीजों की जान से खेलने का काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के सैद नंगली नगर पंचायत में अलीशा क्लीनिक के नाम से एक क्लीनिक संचालित है जहां आंखों का इलाज किया जाता है। दुकान पर बड़े अक्षरों में लिखा है अलीशा क्लिनिक। मरीज की आंख के साथ खिलवाड़ करना आखिर किस हद तक जायज है बताया जाता है कि डॉक्टर साहब के पास डिग्री भी नहीं है बगैर डिग्री के ही यह डॉक्टर बन बैठे हैं, और मरीजों की आंख से खेलने का काम कर रहे हैं।इतना ही नहीं यह डॉक्टर मरीज से आंखों बीमारी का बहाना लेकर मोटी रकम ऐंठने का भी काम करते हैं। अब आगे देखना होगा कि यह झोलाछाप डॉक्टर ऐसे ही अपने पांव पसारते रहेंगे या फिर स्वास्थ्य विभाग इन पर अपना चाबुक चलाएगा।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
