Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने किया लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अमरोहा मंडी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Published

on

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टि गत मंडी अमरोहा में ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम बैरिकेडिंग वाहन पार्किंग , सुरक्षा सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार अनुपम सिंह जी के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की साफ सफाई, रंगाई पुताई खिड़की दरवाजों की टूट मरम्मत के कार्य , दुकानों को खाली कराने के कार्य वाहन पार्किग, वरिकेडिंग मतगणना हाल पोलिंग पार्टी रवानगी , सामग्री वितरण सहित विभिन्न विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में मंडी सचिव से जानकारी ली ।

कार्य की धीमी प्रगति पर मंडी सचिव पर लगाई फटकार तीन-तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने की दी हिदायद

जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए 3 दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण करने की हिदायद दी कि जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि वाहन पार्किंग और वरिकेडिंग के लिए जो स्थान चिन्हित है उसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर लिया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की जानी चाहिए । स्ट्रांग रूम में जहां पर भी EVM vvpat रखी जाएंगी उन हालो की साफ सफाई टूट फुट मरम्मत व जो खुला स्थान है उसको बंद करने का कार्य रंगा पुताई साफ सफाई प्राथमिकता के साथ तीन दिन के अंदर पूरा कर लिया जाए । कहा कि तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होने पर पुनःनिरीक्षण करने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी । कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्राथमिकता समझते हुए कार्य कराया जाए । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक श्री कुमार अनुपम सिंह जी से कहां-कहां पर सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे वरिकेडिंग वाहन पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और विचार विमर्श कर सम्बन्धित को निर्देशित किया। निरीक्षण के अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव जी अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार अपर उप जिला अधिकारी श्री भगत सिंह अपर उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मंडी सचिव सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending