Connect with us

Trending

बाबा साहब की जन्म जयंती के अवसर पर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:- डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के बैनर तले डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा हसनपुर नगर के रहरा अड्डे से प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक माननीय महेंद्र सिंह खड़कवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम सिंह आर्य,समाज सेवी विनय अग्रवाल, तालिब सभासद ने किया।

अम्बेडकर जयंती के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने सभी अतिथियों को बाबा साहब का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया।


शोभा यात्रा शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक माननीय महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्रों शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो को अमल कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने सभी से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को वोट का अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब की जयंती आज पूरे विश्व में बड़े ही हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। हसनपुर की कमेटी द्वारा भी इस बार बहुत ही भव्य तरीके से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है जो वास्तव में प्रशंसनीय है।


नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सभी से बाबा साहब के सपनों को साकार करने का आवाहन किया और कहा कि इस देश को विशाल संविधान देने वाले बाबा साहब की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।


अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर विकास मंच के पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहब की जयंती की शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम और उल्लास के साथ निकाली जा रही है।उन्होंने शोभा यात्रा में शामिल सर्व समाज के सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बताएं रास्ते पर चलकर ही हम तरक्की कर सकते हैं।उन्होंने शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।


डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्रों में से प्रथम मूल मंत्र शिक्षित बनने पर हमें अभी और सार्थक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा। अतः हम सभी को शिक्षा के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी से इस पर और अधिक सार्थक प्रयास करने की अपील की।


शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल नगाड़े,बाबा साहब की पालकी, बाबा साहब संविधान लिखते हुए,बाबा साहब अपनी पत्नी रमाबाई के साथ बैठे हुए, बाबा साहब संविधान सौंपने के पश्चात प्रसन्न मुद्रा में, संत रविदास जी, गौतम बुद्ध की झांकी, भारत माता की झांकी,माता झलकारी बाई ,जनता बैंड, बॉबी बैंड,फौजी भाइयों की झांकी एवं राजस्थान नृत्य के साथ-साथ अन्य झांकियां शोभायात्रा में सभी का मन मोह रही थी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य, अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य, डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह, महासचिव सुशील भगत, संयोजक महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष करणवीर सिंह,उपाध्यक्ष जगबीर सिंह मौर्य, चंचल सागर,नवल कुमार, अखिलेश सिंह, कपिल कुमार उर्फ कालू,अंकुर अग्रवाल,संजय शर्मा, संदीप गुप्ता,अतुल अग्रवाल,पवन राज जाटव,संजीव कुमार, उमेश कुमार मुखिया, नवाब सैफी,बदर कुरैशी , तालिब सभासद,हाजी मसरूर, राजेंद्र सिंह गुड्डू, हरिश्चंद्र, जयवीर सिंह, विनोद कुमार गौतम, मनोज कुमार, रामपाल सिंह, सुरेश सिंह,जगत सिंह, अशोक सिंह,नन्हे सिंह आर्य, धर्मपाल सिंह, डॉ महेश कुमार,विजय सिंह उर्फ टीटू, छोटेलाल, महेश सागर, रोशन लाल, गौतम सिंह, राजाराम,सुरेश सिंह, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह, ब्रह्म ज्ञान,सोवेद्र सिंह, प्रीतम सिंह मौर्य,इन्द्रपाल सिंह ,सुखबीर सिंह, जगदीश सिंह, रवि कुमार,आशेराम, गोपीचंद ,जगदीश सिंह नेताजी, सतीश सिंह,मलखान सिंह,दिनेश कुमार, जसवंत सिंह, प्रमोद कुमार, गुड्डू प्रधान, इंद्र सिंह, अतर सिंह नेताजी, डॉ दीपक कुमार,नरेश कुमार, मयंक प्रताप सिंह,शिवा,शिव कुमार,दिनेश गौतम,लखिया,मूलचन्द , राजवीर सिंह,वरूण कुमार,संजय सहदेव,संजय कुमार एडवोकेट, सत्येंद्र पाल एडवोकेट, सतपाल सिंह एडवोकेट,रमेश चन्द्र ,संजय नील,बबलू एडवोकेट, चमन लाल,सुमित गुप्ता एडवोकेट,कामिल सैफी, तेजपाल सिंह, सोनू,मोनू,आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending