उत्तर प्रदेश
परिषदीय विद्यालयों में कराएं अधिक से अधिक नामांकन—- आरती गुप्ता
वर्तमान समय में संचारी रोगों से बचाव बेहद जरूरी– रामवीर
डीबीटी के अंतर्गत अभिभावकों को मिलने वाली धनराशि ₹1200 खातों में जल्द होगी हस्तांतरित
हसनपुर (सब का सपना):- प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने की एवं संचालन विद्यालय समिति के सचिव विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने किया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आरती गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आरती गुप्ता ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों के क्रम में आज माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की आयोजित बैठक में नवीन नामांकन पर चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि वर्तमान सत्र 01 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है।जिन बच्चों की आयु 31 जुलाई 2024 तक 6 वर्ष की आयु पूरी होगी हैं उनका नामांकन कक्ष एक में हो सकेगा परंतु 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे को संबंधित बाल वाटिका में भेजा जाएगा। उन्होंने उपस्थित विद्यालय समिति के सभी सदस्यों एवं अभिभावकों से छात्र छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान भी किया। इसके उपरांत वृक्षारोपण पर चर्चा की गई। बताया गया कि वर्तमान समय बरसात का समय है। यह पौधों को लगाने का सबसे सही समय होता है। अतः सभी को इसके प्रति जागरूक किया गया और कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण का इस बार बहुत ज्यादा प्रभाव रहा है और तापमान भी बहुत ज्यादा रहा है। जिससे हीट स्ट्रोक के कारण बहुत से लोग बीमार हुए और मर गए।अतः पर्यावरण प्रदूषण को बचाने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक लगने पर जोर दिया गया।
समिति के सचिव और विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने कहा कि सत्र 2024– 25 के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता मौज एव़ स्टेशनरी के लिए दी जाने वाली डीबीटी के अंतर्गत ₹1200 की धनराशि खातों में भेजने का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के अंतर्गत मिलने वाले ₹1200 की धनराशि पहुंच जाएगी। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में संचारी रोग पनप रहे हैं। उनसे बचने के लिए अपने आसपास गंदा पानी न इकट्ठा होने दे, मच्छरदानी लगाकर सोए और साथ ही पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। भोजन करने से पूर्व एवं शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी प्रकार से धोएं। शौचालय को साफ सुथरा रखें। उल्टी दस्त होने की शिकायत पर नजदीकी चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। इसके अलावा अन्य बिंदुओं जल शक्ति अभियान, परिवार सर्वेक्षण, बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा, मिड डे मील के अंतर्गत मिलने वाला भोजन मीनू के अनुसार दिए जाने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अभिभावकों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने आभार व्यक्त कर बैठक का समापन कर दिया।
इस अवसर पर एआरपी विकास राहुल,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राधा, संकुल शिक्षक संजय सिंह, इंचार्ज अध्यापक मदनपाल, ताराचंद, मोहित कुमार,राहुल कुमार, रूपचंद सिंह,रमेश सिंह ,नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, अजय सागर, दीपचंद सिंह ,शीशपाल सिंह ,राशिद अली, संतराम सिंह,नेमवती, कमलेश, हेमलता, सोना, संतोष, रेनू कंसल, चंद्रमुखी, स्वालेहा आदि मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
