Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर बिफरे जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त कर लगाई फटकार

Published

on

अमरोहा (सू वि):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण मिशन के अन्तर्गत कन्वर्जेेन्स एक्सान प्लान की जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर आईसीडीएस के अंतर्गत चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा किया । गर्भवती महिलाओं धात्री और नवजात शिशुओं की जांच ट्रीटमेंट टीकाकरण के लिए प्रत्येक बुधवार शनिवार को लगने वाले vhsnd सत्र में कितने गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं बच्चों की जांच की गई कितने का ट्रीटमेंट किया गया इस संबंध में कोई भी रिकॉर्ड ना होने पर कड़ी नाराज की व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई । कहा की कुछ काम नहीं हो रहा है केवल बैठक में बातें की जा रही है बार-बार कहने के बावजूद की स्वास्थ्य विभाग के जो कार्मिक काम नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाई किया जाए लेकिन एक भी कार्य नहीं किया गया है यह बहुत लापरवाही है । हर इंडिकेटर पर स्वास्थ्य विभाग की प्रगति खराब है केवल आंकड़े दिखाए जा रहे हैं हर बार वही बाते बताई जा रही हैं काम न करने वाले कर्मचारियों पर अभी तक कई बार कहने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

कहने के बावजूद भी कुपोषित बच्चों का चिन्हाकन ठीक से न किये जाने पोषण किट का वितरण में सन्तोष जनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम का अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन आंगनबाड़ी सहायिका की प्रत्येक पैरामीटर पर प्रगति खराब है उसको चिन्हित करें और उन्हें स्पस्टीकरण काल किया जाय संतोषजनक न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए ।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो बच्चे कमजोर हैं कुपोषित हैं उनको चिन्हित कर NRC में भर्ती कराया जाए। कहा कि आईसीडीएस द्वारा गर्भवती व धात्री महिलाओ को दिया जाने वाला पूरक पोषाहार का वितरण समय से हो जाए जिन ब्लॉकों में वितरण की स्थिति खराब है तो वह अगली वैठक तक प्रगति अवश्य सुधार लें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। पोषण ट्रैकर में आंगन बाड़ी घर घर जाकर गर्भवती व माताओं को समझाए काउंसलिंग करें सी डी पीओ की यह जिम्मेदारी है। हर इंडिकेटर में जनपद की रैंकिंग सही होनी चाहिए । सैम मैम बच्चों को चिन्हित न होने पर बहुत ज्यादा गैप होने पर नाराजगी व्यक्त की जिला कार्यक्रम अधिकारी इसमे विशेष रुचि ले ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिन्हित कर सुधार किया जाए । अगले महीने अवश्य प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होनें कहा कि पोषण अभियान के तहत चलाये जाने वाले कार्यक्रम का लाभ प्रत्येक कुपोषित बच्चें को मिलना चाहिये । जिला अधिकारी ने कहा कि संभव पोर्टल पर सभी कुपोषित बच्चों का रजिस्ट्रेशन समय से कराएं । आंगनबाड़ी सहायिका घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिन्हित करें और NRC में अधिक से अधिक बच्चों को भर्ती कराएं । हाट कुक्ड सभी जगह बच्चों को मिले इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करें। कहा कि होम विजिट शतप्रतिशत हो जाए यह सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति पर असहमति व्यक्त की और अंतिम माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी डॉक्टर सीडीपीओ आंगनबाड़ी सहायिका सुवरवाइजर मौजूद रहे



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending