उत्तर प्रदेश
चीनी मिलों को करना होगा 25 जुलाई तक गन्ना भुगतान, नहीं तो की जाएगी आरसी जारी:- जिला अधिकारी
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान बंधुओ की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चीनी मिल बेलवाड़ा करीमगंज और वेव शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान अभी तक न किए जाने बकाया होने के पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 25 जुलाई तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान किए जाने के हिदायद दी। कहा कि यदि इस डेट में गन्ना का भुगतान नहीं होता तो संबंधित जिला अधिकारी को पत्र भेज कर आरसी जारी की जाएगी और केंद्र भी काटे जाएंगे। कहा कि प्राथमिकता के साथ हर हाल में 25 जुलाई तक बकाया भुगतान मिलो द्वारा कर दिया जाए अन्यथा खैर नहीं होगी ।किसान यूनियन दान वीर द्वारा बताया गया कि मिलो द्वारा जो दवाई दी जा रही है वह बाजार रेट से ऊंचे दामों में किसानों को बेची जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित चीनी मिल का दवाई बिक्री लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया है । कहा की किसी भी स्थिति में ओवर रेट पर दवाई नहीं बेची जाएगी उस चीनी मिल का तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए । उचित रेट पर किसानों को चीनी मिलों द्वारा दवाएं बेची जाए इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना किया जाए । इस अवसर पर दानवीर किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को विद्युत के गलत बिल तथा विजिलेंस टीम द्वारा अवैध वसूली संबंधी अनेक समस्याएं रखी गई जिस पर जिला अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी को पत्र जारी कर सभी शिकायतों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । चकबंदी संबंधी शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने बंदों बस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबंदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो जिन गांवों में ज्यादा चकबंदी की समस्या है उनका प्राथमिकता से निस्तारण करें । चकबंदी में किसान की चक के के पास ही नई चक बनाई जाए किसी के दबाव में नहीं आना है कब्जा परिवर्तन ठीक से किया जाए बंदोबस्त अधिकारी इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना करें स्वयं संज्ञान लेकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें । इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व सुरेंद्र सिंह बंदोबस्त अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी चीनी मिलों के प्रतिनिधि किसान यूनियन से दानवीर, सुरेंद्र, रामपाल सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
