Trending
जिलाधिकारी ने किया जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा कार्यक्रम के लिए आवंटित बजट में लापरवाही मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाकर चेताया
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं सभी कार्यक्रमों की विन्दुवार समीक्षा किया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के आयोजन के लिए सरकार द्वारा आवंटित बजट का खर्च न कर पाने और कोई कार्यक्रम आयोजित न होने और धनराशि को भी सिलेंडर न करने पर पर डैम जिला अकाउंट मैनेजर पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई । आशा और ANM का भुगतान के लिए आवंटित बजट पर लापरवाही संज्ञान में आई । जिलाधिकारी ने लिखित में आख्या खर्च की मांगी । वित्तीय स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, प्रोग्रम खत्म हो गए फिर भी पैसा सिलेंडर नहीं किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और चेताते हुए निर्देश दिए कि जो धनराशि बची है उसे समर्पित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी moic यह ध्यान दें कि टीका करण का जो सत्र है उसको एक्टिव करें और समय से सभी डाक्टर और कर्मचारी समय से पहुँच कर सत्र सम्पन्न कराएं । जिलाधिकारी ने टीका करण की खराब प्रगति पर सुधार करने को चेताया । कहा कि मानीटरिंग किया जाए ।आयुष्मान योजना के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर जो भी छूटे हुए व्यक्ति हैं उनका कार्ड बनाया जाए । जिला स्वास्थ्य समिति के तहत आशाओं के भुगतान की समीक्षा में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी आशा है उनका समय से भुगतान दिया जाए किसी का भी भुगतान लंबित न रहे । सम्बन्धित अधिकारी से प्रमाण पत्र लिया जाय । अधिकारी का वेतन तभी मिले जब आशा का भुगतान हो जाए । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना मातृत्त्व स्वास्थ्य कार्यक्रम जन आरोग्य योजना टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी moic और डॉक्टर मैजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
