Connect with us

Trending

जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष, आयोजित हुए अनेक भव्य कार्यक्रम

Published

on

देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता – जिलाधिकारी

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित अनेक ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी की घटना अत्यंत महत्वपूर्ण- जिलाधिकारी

शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने देश के प्रति प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष जनपद में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद में प्रभात फेरी वृक्षारोपण रक्तदान शिविर , शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण ,कबड्डी प्रतियोगिता सहित अन्य संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रभात रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर सर्वप्रथम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रभात रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो कलेक्ट्रेट से शिवानी बैंक्विट हॉल में समाप्त हुई ।

जिला अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

तत्पश्चात जिला चिकित्सालय अमरोहा में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, की उपस्थित में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। *शहीद स्तंभ पर जिला अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण* तत्पश्चात कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल में जिलाधिकारी, राजेश कुमार त्यागी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

तत्पश्चात कलेक्ट परिसर में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, परियोंजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।

कलेक्ट्रेट में सुना गया माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण

अंत में मुख्यमंत्री द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देगा देखा गया। लाइव प्रसारण के अवसर पर मुख्य अतिथियों सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण को सुना । इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप जिला वन अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending