Connect with us

Trending

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Published

on

तहसील सम्भल में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संभल (बहजोई):- जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत की अध्यक्षता में तहसील सम्भल में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील सम्भल में कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके को पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/ परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह उपजिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा, क्षेत्राधिकारी सम्भल एवं तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending