Trending
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा वृहद स्तर पर किया गया वृक्षारोपण का कार्य
अमरोहा/यूपी:- व्यापारी हितों के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी संस्था उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(रजिस्टर्ड) जिला अमरोहा द्वारा आज नगर में विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य कराया गया जिसमें मुख्यतः ब्लॉक परिसर तथा डाक बंगला मुख्य रहे। इस अवसर पर 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियां जैसे आम,अशोक ,नीम, जामुन ,रुद्राक्ष, अमरूद, पीपल, तुलसी ,कनेर ,गुल्हड़ इत्यादि पौधों को लगाया गया तथा उनके रखरखाव का संकल्प किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मानता है की सावन के इस माह में वृक्ष लगाने से धर्म का कार्य तो होता ही है साथ ही साथ मानव समाज का भी कल्याण होता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने क्षेत्र वासियों से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने घरों के आगे तथा मोहल्ले में छायादार पौधे लगाए जिससे प्रदूषण को बहुत हद तक काम किया जा सके। भविष्य में भी हम 100 और पौधे लगाने का संकल्प करते हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल,जिला संयोजक अर्पण गुप्ता, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ,नगर अध्यक्ष मनोज गोयल, नगर महामंत्री विवेक शर्मा, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
