hospital
बीतीदेर रात जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा बीती देर रात जिला चिकित्सालय अमरोहा का मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्विनी कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव की उपस्थिति में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना गया ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एनआरसी कक्ष जनरल वार्ड इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड पर पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर व स्टाफ को बुलाकर उत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा लाभ दिए जाने को निर्देशित किया ।
मरीजों के साथ आने वाले व्यक्तियों के सम्बंध में कहा कि वह इधर उधर न घूमे उन्हें भी उचित वैठने की व्यवस्था हो। कहा कि जिन डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी रात में है वह रेगुलर ड्रेस में रंहे साथ ही प्रत्येक का परिचय पत्र और नेम प्लेट लगी हो। कहा कि भर्ती मरीजों की बेहतर देखभाल करें और दी जाने वाली दवाइयों इंजेक्शन को निर्धारित समय पर दें । मरीजों के साथ चिकित्सा के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । निरीक्षण के अवसर पर जिलाधिकारी को सुरक्षा गॉर्ड बिना ड्रेस व नेम प्लेट के मिले जिस पर नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित किया कि जो सुरक्षा गार्ड रात में ड्यूटी कर रहे हैं उनकी नेम प्लेट और ड्रेस अवश्य हो ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।
जिलाधिकारी को जिला चिकित्सालय में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं मिली जिस पर निर्देशित करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में प्रकाश हेतु लाइट लगवाया जाए कहीं पर भी अंधेरा ना रहे। निर्देशित किया कि जो अनावश्यक एम्बुलेंस खड़ी हैं उनको हटवाया जाए। निर्देशित किया कि जो रोड क्षतिग्रस्त है उसकी मरम्मत कराई जाए और पेड़ पौधे की कटाई छटाई कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
