uttrakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के निर्देश
Uttrakhand:- मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने आज जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन जन-मिलन कार्यकम एवं ऊखीमठ में जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग में 01 कि०मी० में क्षतिग्रस्त लगभग 150 मीटर भाग का सुरक्षात्म
क कार्योपरान्त पुनर्निर्माण किये जाने तथा तकनीकी शिक्षा विभाग को मणज में आईटीआई खोलने हेतु निर्देशित किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग को नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाये जाने, संस्कृति विभाग को तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेला घोषित करने, लोक निर्माण विभाग को मयाली वसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं हॉट मिक्स कार्य करने तथा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को गुप्तकाशी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को घोड़े खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह अथवा दफनाने की व्यवस्था किये जाने तथा धर्मस्व विभाग को महर्षि अगस्त्यमुनि जी के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने की सहमति भी प्रदान की।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
