Connect with us

Trending

नगर वासियों को नुक्कड़ नाटक कर साफ सफाई के प्रति किया गया जागरूक

Published

on

गजरौला(सब का सपना):- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका गजरौला में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक कर आमजन को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया । नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने साफ सफाई के फायदे बताएं और जहां गंदगी रहती है वहां पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया। वहीं सफाई प्रभारी अजय कुमार ने कहा की नुक्कड़ नाटक कर समाज में साफ सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा की लोगों को सड़क पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए और ना ही किसी को फेंकने देना चाहिए। आगे कहा कि गजरौला में नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी लगाई गई है। घर का कचरा केवल गाड़ी में ही डालें। नुक्कड़ नाटक के दौरान नदीम खान, दीपू कुमार, कपिल भटनागर, विभोर जिंदल, गौरव कुमार, सुमित कुमार, योगेश कुमार, रामपाल व्यास, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending