Connect with us

Trending

वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में कार्तिक उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Published

on

यमुना विहार के साथ हुआ चंद्रोदय मंदिर में त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव का भव्य शुभारंभ

वृंदावन/मथुरा (राजकुमार गुप्ता):- भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में कार्तिक उत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र जी के यमुना विहार के साथ हुआ। भक्तों द्वारा नौका पर विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर दिव्य कुंज का निर्माण किया गया। जिस पर विराजमान श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र का दूधिया रोशनी के मध्य दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
इससे पूर्व भक्तों ने राधा वृन्दावन चंद्र का श्रंगार कर, नवीन पोषक धारण करायी, उन्हें पालकी के माध्यम से मंदिर प्रांगण से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया, जहाँ भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
नावों पर बैठे इस्कॉन बैंगलोर के विभिन्न केंद्रों से आए भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय किया। उत्सव के अंतिम क्षणों में भक्तों ने अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के समक्ष दामोदराष्टकम का गान करते हुए, यमुना जी में दीपदान किया। इस उत्सव के दौरान 108 से अधिक नावों में बैठे भक्तों ने भगवान के मनोहारी रूप का दर्शन लाभ प्राप्त किया।
इस यमुना विहार उत्सव में भाग लेने के लिए उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित भारत के विभिन्न राज्यों से भक्तगण वृन्दावन पहुंचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending