Trending
दीन ही दीनानाथ संस्था के पदाधिकारी गौमाताओं का पूजन करते हुए
मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- आज मसानी बाईपास लिंक रोड पर स्थित सेवादास गौशाला में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर दीन ही दीनानाथ संस्था के द्वारा गौमाताओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष अजय बगिया ने कहा कि ( दीन ही दीनानाथ संस्था लाचार, असहाय, दीन दुखियों और गौमाता की चार सालों से निरन्तर सेवा किसी न किसी रूप में करती आ रही है। गौमाता में तैंतीस कोटि देवताओं का निवास है जिस व्यक्ति ने गौमाता की सेवा कर ली तो समझो सभी देवताओं की पूजा कर ली।
हमें केवल गोपाष्टमी के दिन ही गौमाता की पूजा करके इति श्री नहीं समझना चाहिए। हमें गौमाता की प्रतिदिन सम्मान करना चाहिए।बड़ा कष्ट होता है जब किसी गौमाता को कचड़े में अपने भोजन को ढूंढते हुए देखते हैं।)संस्था के वरिष्ठ संरक्षक डॉ सतीश मिश्र ने कहा कि गौमाता हमारे लिए वैज्ञानिक दृष्टि से भी उपयोगी है। संस्था के उपाध्यक्ष अवधेश अवस्थी ने कहा कि हम सभी को गौमाता के गोबर और गोमूत्र से बने हुए प्रोडक्ट अधिक से अधिक प्रयोग करने चाहिए जिससे गौमाता की उपयोगिता बढ़ जाएगी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य और सहयोगी कन्हैया लाल मुकुट वालों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि गौमाता को शीघ्रातिशीघ्र राष्ट्रीय माता घोषित कर देना चाहिए।इस अवसर गोवर्धन दास नीनू मुकुट वाले,पर आशीष दीक्षित,गौरव ध्रुव जरी वाले,अंकित अग्रवाल,के पी गर्ग, अनिल इनवर्टर ,दीपक खण्डेलवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
