Connect with us

Trending

जनपद में निवेशको को मिले बेहतर माहौल:- जिला अधिकारी

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में किये गए mou एवं निवेश मित्र के सम्बंध में समीक्षा वैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सूक्ष्म लघु में मध्यम विभाग पर्यटन पशुपालन उद्यान दुग्ध कोऑपरेटिव हाउसिंग डिपार्टमेंट आयुष सहित अन्य विभागों के द्वारा किये गए जनपद में कुल 187 mou के सापेक्ष कितने मौके पर तैयार हो गए कितने में कार्य प्रारम्भ कितनी प्रगति हुई क्या क्या समस्या आ रही है सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एक एक करके विभागीय अधिकारियों से ली।

जितने mou किये गए हैं उनको मौके पर उतारा जाए:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जो 61 ग्राउंड सेरेमनी तैयार हो गए हैं उनके कार्य मे तीब्रता लायी जाय। कहा कि निवेशकों के जमीन बैंकिंग noc सहित अन्य छोटी छोटी जो विभागीय समस्याएं आ रही हैं उनका विभागीय अधिकारी शीघ्रता से प्राथमिकता से निस्तारण कराएं । जिलधिकारी ने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में है जितने mou किये गए हैं उनको मौके पर उतारा जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए ।

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण कॉल करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाए निवेशकों को पूरी सहूलियत दिया जाए उन्हें कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए । निवेशक जनपद में भयमुक्त होकर उद्योग लगाए उनकी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा । जिलधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आएंगे और अधिक से अधिक प्रगति दिखानी चाहिए । वैठक में जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण कॉल करने के भी निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए।इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग जिला आबकारी अधिकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending