Connect with us

Trending

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार बनी मुकदर्शक:- जगदीश शर्मा

Published

on

छाता/मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पण्डित जगदीश शर्मा फार्म पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा एक लंबी वार्ता का आयोजन किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने सहभागिता की, वही ब्राह्मण संगठन को मजबूत करने के लिए दूर दराज के आए हुए ब्राह्मण संगठन से जुड़े बडी संख्या में पदाधिकारीयों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम सभी लोगों द्वारा भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बैठक की अध्यक्षता एमएल भारद्वाज द्वारा की गई, बैठक में मुख्य अतिथि अन्य का पण्डित जिला अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने सोल दुपट्टा उड़ाकर कर जोरदार स्वागत किया गया।बैठक के बारे में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने बताया की बहुत लंबे समय से कोई मीटिंग ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित नहीं हुई थी आज छाता में ब्राह्मण महा सभा द्वारा एक बैठक की गई है, जिसमें सनातनियों हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भारत सरकार से बंगलादेश शान्ति सेना भेजने का आग्रह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा करेगी, देश में जारी आरक्षण का विरोध और ब्राह्मण संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए उस पर जोर दिया गया हैं, हमारे संगठन में क्या कोई कमी है, उस पर विचार किया गया है, अगर हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा, तो हमारी बात कौन सुनेगा।इसलिए संगठन का मजबूत होना बहुत तो आवश्यक है।

वहीं जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जगदीश शर्मा ने कहा कि सरकार मूक दर्शक बनी हुई है ,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं ,मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है और बड़े ताजुब की बात है, सरकार ही सरकार को ज्ञापन दे रही है, क्यों ना जल्द ही भारत सरकार बांग्ला देश शांति सेना भेज कर हिंदुओं की रक्षा करती है, यदि शांति सेना के द्वारा बांग्लादेश के कट्टरपंथी नहीं मानते तो सरकार को शक्ति प्रदर्शन करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending