Blog
भा.कि.यू. संघर्ष अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में की मासिक पंचायत
गढ़मुक्तेश्वर (बाबर अली) सब का सपना:- भाकियू संघर्ष अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में पंचायत कर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्या उठाते हुए उनका जल्द निराकरण कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाकियू संघर्ष अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को तहसील परिसर में मासिक पंचायत हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
इसके उपरांत जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम साक्षी वर्मा को ज्ञापन सोपा गया।जिसमें मुख्य रूप से बकाया गन्ना मूल्य की ब्याज समेत अदायगी , छुट्टा पशुओं की रोकथाम कराने, क्षेत्र में बंदरों का आतंक है गांव बदरखा के एक साथ वर्षीय बच्ची को बंदरों ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। अतः अभियान चला कर समस्या का समाधान किया जाए। गढ़ किठौर मार्ग पर सड़क पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं इस पर चलना दूभर हो गया है तो इसकी मरम्मत कराई जाए। ग्राम मिश्रीपुर तहसील मवाना जिला मेरठ गढ़मुक्तेश्वर तहसील से मात्र 12 किलोमीटर दूर है जबकि मवाना तहसील से 35 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसीलिए मिश्रीपुर गांव को मवाना तहसील से हटाकर गढ़मुक्तेश्वर तहसील से जोड़ा जाए।
चेकिंग के नाम पर ऊर्जा निगम और विजिलेंस द्वारा किए जा रहे किसानों को शोषण पर अंकुश लगवाने जैसी कई मांग की गई ,पंचायत में युवा इकाई के राष्ट्रीय महासचिव ऋतिक प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत प्रधान, तहसील अध्यक्ष कबीर, युवा इकाई के जिला सचिव अनिल, प्रदेश सचिव सोनू कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार, युवा जिला अध्यक्ष तनुज त्यागी, युवा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, तहसील अध्यक्ष मवाना इस्तखार, प्रदेश सचिव बाबर, नजाकत, प्रदेश सचिव अनुज रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर संजीत यादव, सुशील सलारपुर, प्रदेश सचिव डॉ जावेद समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
