उत्तर प्रदेश
पुष्पा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत की प्रथम शिक्षिका का जन्मदिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
गजरौला (सब का सपना) सब का सपना:- महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का 194 वां जन्मदिवस उल्लास के साथ मनाया। मंच के जिला संयोजक राजपाल सिंह सैनी ने विस्तार से उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला।
नगर के हसनुपर मार्ग स्थित मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ में पुष्पा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने केन्द्र सरकार से सावित्री बाई फुले को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग रखी। इसी के साथ ही जनपद अमरोहा का नाम पुनः महात्मा ज्योतिबाफुले के नाम पर रखने की आवाज भी उठी। देश में एक समान शिक्षा नीति तथा जातिगत जनगणना की मांग भी वक्ताओं ने रखी। आरक्षण व्यवस्था में एससी/एसटी की तर्ज पर सैनी समाज को भी लोकसभा व विधानसभा में स्थान सुरक्षित रखने के साथ अन्य क्षेत्रों में भी समुचित लाभ देने की मांग रखी गई।
ओबीसी आरक्षण की प्रतिशतता बढ़ाने की मांग वक्ताओं ने रखी। इस अवसर पर चन्द्रपाल सैनी, दिनेश कमार सैनी, टेकचंद सैनी, स्वाति सैनी, सावित्री सैनी, कृपाल सिंह सैनी, ध्यान सिंह सैनी, डॉ. ताराचंद सैनी, गुड्डू सैनी, बसंत सिंह सैनी, पुष्पा देवी सैनी, सँकी सैनी, प्रकाश सैनी, अशोक सैनी, शिवलाल जाटव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में राजपाल सिंह सैनी ने आभार जताया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
