Connect with us

Trending

मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आधा घंटे जाम

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- ब्रजभूमि आए एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आधा घंटे जाम रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जाम में अनेकों छात्र भी फसे रहे।


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एमपी सीएम मोहन यादव बिहारी जी के दर्शन करने के बाद आगरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान जैंत पुलिस ने छटीकरा हाईवे पर निर्फाद हॉस्पिटल के पास वाहनों को रोक दिया। इधर फ्लाईओवर के नीचे भी सीएम यादव के काफिले को देखने के लिए लोगों का जमघट लग गया। आधा घंटा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending