उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक के निर्देश में थानों पर क्षेत्र के पैट्रोल पंप, भट्टा संचालकों एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ की गईं गोष्ठी
सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध,सीसीटीवी लगवाने व कोई भी असहज स्थिति होने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर सहायाता प्राप्त करने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी
अमरोहा (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों पर पुलिस द्वारा पैट्रोल पंप, भट्टा संचालकों एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया। व्यापारियों के साथ गोष्ठी में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानो के आस पास उचित प्रकाश की व्यवस्था रखने हेतु कहा गया।
सभी व्यापारी बन्धुओं को अवगत कराया गया कि आप सभी अपने अपने प्रतिष्ठानों मे सी.सी.टी.वी कैमरे अवश्य लगवायें व कम से कम 02 कैमरे दुकान के बाहर इस तरह से लगवायें जिससे रोड पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके । सी.सी.टी.वी कैमरा लगने से अपराध को रोकने व उसका खुलासा करने में भी सहायता प्राप्त होती है ।
सभी से अनुरोध किया गया कि जब कभी भी आप ज्यादा कैश लेकर जाते है तो इस सम्बन्ध मे पुलिस को अवश्य सूचित करें जिससे कोई भी अप्रिय घटना न होने पाये। साथ ही उपस्थित लोगो को साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी गयी ताकि कोई साइबर ठगी का शिकार न हो सके।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
