Bhakti
हवन यज्ञ मंत्र उच्चारण कर विधि विधान से थाने के मंदिर में की गई मूर्ति स्थापना
मथुरा (सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- जिले के थाना छाता कोतवाली में बने मंदिर के अंदर भगवान राम, लक्ष्मण ,माता सीता, राधा कृष्ण,दुर्गा जी अन्य भगवानों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन यज्ञ ,पूजा विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी व अन्य सभी पुलिस स्टाफ ने यज्ञ हवन में आहुति दी और मूर्ती पूजन किया।
इस दौरान मन्दिर और थाना को फूल माला गुब्बारे व दिव्य भव्य तरीके से सजाया गया। वही कार्यक्रम में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारीयों ने थाना परिसर में पहुंच कर सहभागिता की। उसके पश्चात प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी किया गया। थानाध्यक्ष छाता ने बताया कि थाने के अन्दर एक दिव्य और भव्य सुंदर सा मंदिर बनाया गया है, शुभ मुहूर्त शुभ अवसर पर आज राधा,कृष्ण, राम, लक्ष्मण माता सीता मां दुर्गा व अन्य भगवानों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई है , सुंदर छवि वाली मूर्ति जयपुर से मंगवाई गई है,इस उपलक्ष में यह सुंदर सा कार्यक्रम थाना छाता पर आयोजित किया गया है।
ताकि व्यस्ततम जीवन के कुछ पल भगवान की ध्यान पूजा में लगे और शांति मिले।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक शांतनु यादव, उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह, उप निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदोरिया, यूटी उप निरीक्षक अक्षय कुमार, यूटी महिला उप निरीक्षक टिंकल राजौरा, यूटी महिला उप निरीक्षक शकुन बेदवान, उप निरीक्षक यूटी अनीता यादव, हेड कांस्टेबल सुबनेश कुमार अवनीश, रोहित, गजेंद्र,शेखर, संदीप, मंजीत, संध्या, राखी, पूजा आदि मौजूद रहें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
