Connect with us

अपराध

छाता में महिलाओं को जागरूक करती महिला उप निरीक्षक राजोरा

Published

on

छाता/मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-05) के तहत महिला को सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


महिला बीट अधिकारी गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर रहे हैं। वे ‘शक्ति दीदी’ के रूप में महिलाओं और बालिकाओं से जुड़कर उन्हें सशक्त और सुरक्षित माहौल प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। आज उप निरीक्षक यू टी टिंकल राजोरा ,कांस्टेबल संध्या , राखी, के द्वारा छाता कस्बे के पैगाम रोड स्थित बनी कॉलोनी में बालिका महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया।


अभियान के दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है, जिनमें वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending