Connect with us

उत्तर प्रदेश

स्कूल के छात्र छात्राओं को साथ लेकर यातायात नियमों की दी गई जानकारी

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक संभल एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता के क्रम में प्रभारी यातायात प्रमोद मान व मुख्य आरक्षी सोनू अहलावत के द्वारा कस्बा बहजोई में स्कूल के छात्र-छात्राओं को साथ लेकर यातायात नियमों संबंधी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व का बोध कराया।

सड़क चिन्ह एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। यातायात नियमों को विस्तार से समझाया गया। जिसमें हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं।शराब पीकर वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट धारण करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करे। आप अपने परिवार के लिए बहुत अनमोल है सुरक्षित यात्रा करें। स्कूली बच्चों द्वारा भी आमजन को यातायात नियमों के बारे में बताया गया।

जिसमें वार्ष्णय इंटर कॉलेज बहजोई एवं कृष्ण मुरारी मनोरमा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहजोई के बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई। राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में समझाया। इस अवसर पर आचार्य संदीप जी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल संकित मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending