Trending
तेज आवाज और बेस वाले डीजे पर लगाई जाएं रोक – प्रेम ग्रोवर
चंदौसी/सम्भल (सब का सपना):- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर के नेतृत्व में एक ज्ञापन डीजे के बेस और धड़कन पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनुज चौधरी को बहजोई रोड स्थित उनके कार्यालय पर दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि इस वक्त शादियों व जुलूसों में जो डीजे के बजाए जा रहे हैं वह जानलेवा सिद्ध हो रहे हैं क्योंकि डीजे वाले बेस और धड़कन पूरा खोल देते हैं जिससे दुकानों का सामान और पी ओ पी गिर जाती है मकान में से भी सामान गिर जाता है बच्चे और बूढ़ों का इसकी बेस और धडकन फुल होने से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है और इससे मृत्यु होने का अंदेशा लगा रहता है इस वक्त एक नया रिवाज चल रहा हैकि अब बैंड बाजें की जगह शादियों में बारात में डीजे बज रहा है लोग जिस वक्त सो रहे होते हैं तब यह लोग डीजे बजाते हुए निकलते हैं जिससे अचानक आंख खुलने से या डीजे की धमक से लोगों को परेशानियां हो रही है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी महोदय से मांग करते हुए कहा इन डी जे के बेस और धड़कन पर प्रतिबंध लगाया जाए।
जिससे लोगों की जान माल की सुरक्षा हो सके पुलिस क्षेत्र अधिकारी महोदय ने शीघ्र डीजे वालों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी, उमेश वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, सुशील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, चिंटू शर्मा, प्रहलाद लोधी, वसीम अख्तर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
