Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

सम्भल में आज निकाली जायेगी शौर्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

Published

on

सम्भल (सब का सपना):- सम्भल में आज निकाली जायेगी शौर्य तिरंगा यात्रा। भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व में जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया इस ऑपरेशन सिंदूर के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करने हेतु शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन आज दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि शौर्य तिरंगा यात्रा जिला कार्यालय सम्भल से शुरू होकर चंदौसी चौराहा, रोड़वेज बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, डॉ यू सी सक्सेना, कोतवाली, टंडन तिराहा, तहसील, शंकर कॉलेज चौराहा, सूर्यकुण्ड मंदिर, चौधरी चरण सिंह पार्क होते हुए भगत सिंह प्रतिमा पर समापन किया जायेगा। इस दौरान जिले भर के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending