उत्तर प्रदेश
Sambhal news सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग में छह परिवारों को फिर से मिलाया गया
बहजोई/संभल (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की देखरेख में चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग शनिवार सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम आनंद की देखरेख में संपन्न हुई ।जहां पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया।
जहां कुल 69 पत्रावलियों को सुनकर 20 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। जिसमें से 5 पत्रावली में विधिक कार्यवाही करने की संतुति की गई एवं 6 परिवारों को मिलाया गया तथा 9 पत्रावली न्यायालय में विचाराधीन होने अथवा आवेदक द्वारा बल न देने एवं अन्य कारणों से बंद की गई। इस अवसर पर काउंसलर अखिलेश अग्रवाल विधि परामर्दता काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट तथा काउंसलर कंचन महेश्वरी बबीता शर्मा श्वेता गुप्ता सीमा आर्य तथा कांस्टेबल शहजाद मलिक ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
