अपराध
अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
पीली धातु की बनी दो मूर्तियां व अवैध हथियार बरामद
हापुड़ (सब का सपना):- मंदिर से करोड़ों रुपए की अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना करने में संलिप्त एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार करते हुए गिरफ्तार उसके अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मंदिर से चोरी की गयी पीली धातु की 02 मूर्तियां (कीमत करीब एक करोड़ रुपये), एक अवैध तमंचा, जिन्दा/खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोपेड विक्की बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाशों ने रविवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा स्थित प्राचीन मन्दिर से करीब 150 वर्ष पुरानी राधा जी व लड्डू गोपाल की 02 मूर्ति चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी विनीत कुमार भटनागर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान पुलिस टीम के साथ थाने के मु०अ०सं० 173/25 धारा 305डी, 331(3) बीएनएस का खुलासा करने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे। चैकिंग अभियान में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है व उसके अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से मंदिर से चोरी की गयी पीली धातु की 02 मूर्तियां (कीमत करीब एक करोड़ रुपये), एक अवैध तमंचा मय जिन्दा/खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोपेड विक्की बरामद की गई है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
