Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति व वृक्षारोपण समिति की ली बैठक, दिये निर्देश

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति और जिला वृक्षारोपण समति की संयुक्त वैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण के दिन नजदीक आ रहे हैं, इसलिए सभी विभाग कार्य योजना अवश्य बना ले। जिलाधिकारी ने विगत बैठक में दिए निर्देश के क्रम में सभी विभागों से कार्य योजना रजिस्टर की जानकारी प्राप्त की लेकिन किसी विभाग द्वारा कार्ययोजना रजिस्टर नहीं बनाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी बैठक में कार्य योजना रजिस्टर बनाकर साथ में अवश्य लेकर आए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग समय रहते स्थल चिन्हित कर वृक्षारोपण की कार्य योजना अवश्य बना ले और उस कार्य योजना में यह भी अंकित करें की बृक्षारोपण की सापेक्ष कितने वृक्ष जीवित मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष जिन विभागों को जो लक्ष्य प्राप्त हुए हैं उतने वृक्ष तो सभी को लगाने ही है इसके अतिरिक्त कोई विभाग लक्ष्य से अधिक वृक्ष लगाना चाहता है तो उसका स्वागत है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिस स्थल पर वृक्ष लगाने हैं और गड्ढे की खदान की सूचना 02 दिवस के अंदर जिला वन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये। वृक्षों को कुछ स्थान चिन्हित कर झुंड में लगे। ताकि वह अधिक से अधिक जीवित रह सके। उन्होंने कहा कि जनपद में जो कार्य दाई संस्था कार्यवाही विभाग का कार्य कर रही है वह भी वृक्षारोपण अवश्य लगाएं।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने द्वारा चिन्हित स्थलों में दो सबसे बेस्ट स्थल चिन्हित करें उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कोविड-19 के बाद अति आवश्यक है यह कार्य मन से करें और आगामी पीडियो के लिए यह बहुत ही लाभदायक होगा। जिला वन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2025-26 में पौधों रोपण अभियान के अंतर्गत जनपद अमरोहा में वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई /जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग आदि सहित विभिन्न विभागों द्वारा 3832840 वृक्ष लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्लास्टिक और पालीथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने के निर्देश सभी अधिशासी अधिकारी को दिऐ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के जिन निकायों का वेस्ट सीवेज नाले का गंदा पानी गंगा में व उसकी सहायक नदियों में जा रहा है उसकी कार्य योजना बनाएं उसको रोकने के लिए कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायतों और शहरी क्षेत्र में ठोस और तरल वेस्ट के प्रबंधन के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन, नगर पालिका ,नगर पंचायतों ग्राम पंचायतों में ई वेस्ट प्रबन्धन , गंगा किनारे के ग्रामों में जैविक खेती ,सहित अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) बृजेश कुमार त्रिपाठी, जिला वन अधिकारी, पीडीडीआरडीए उपनिदेशक कृषि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending