Connect with us

लाइफस्टाइल

अभिभावक प्रतिदिन बच्चों को समर कैम्प में भेजें यह अनेक तरह से लाभकारी, बच्चों का हो सकेगा शारीरिक और मानसिक विकास – जिलाधिकारी

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में आयोजित होने वाले समर कैम्प के द्रष्टिगत विकास खण्ड जोया के पी एम श्री विद्यालय पचोकरा में पहुँच समर कैम्प का निरीक्षण किया गया और विद्यालय के बच्चों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को देखा गया।

विद्यालय के बच्चों ने जिलाधिकारी के समक्ष योग की क्रिया खेल कूद दौड़ कविता कहानी सुनाया। योग की क्रिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को जिलाधिकारी ने स्टेशनरी भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना कि। जिलाधिकारी ने कहा कि आठ आठ बच्चों की टोलियां बनाकर समूह में सभी एक्टिविटी कराएं । कहा बच्चे प्रतिदिन आएं और मन लगाकर समर कैम्प में की जाने वाली सभी एक्टिविटीज में भाग लेकर एक्टिविटी करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि समर कैम्प में बच्चों को एक संरक्षित वातावरण मिलेगा नए अनुभव की खोज होगी बच्चे पढ़ाई से भिन्न रोचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे जिससे सामाजिक कौशलों का विकास बच्चों में हो सकेगा। कहा इसी प्रकार समर कैम्प से बच्चों में खेल खेल मे करके सीखने की प्रबृत्ति विकसित होगी स्वस्थ कौशल का विकास होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को कैम्प में अवश्य भेजें यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगा ।

मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि समर कैंप में बच्चों के नैतिक मूल्य के बारे में भी बताया जाए छोटे बड़े का सम्मान किस प्रकार बच्चों को करना है इसके बारे में बताया जाए ताकि बच्चे पढ़ाई के अतिरिक्त हर कार्य में निपुण हो सकें ।

जिलाधिकारी ने कहा कि 21 मई 2025 से प्रारम्भ होकर 10 जून 2025 के मध्य ग्रीष्म अवकाश के दौरान कक्षा 06 से 08 तक के परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन कराया जाएगा। तीन सप्ताह के इस आयोजन में अलग अलग तिथियों में सुबह 7: से 10 बजे तक कैम्प आयोजित कराया जाएगा। समर कैंप का आयोजन सही ढंग से विद्यालयों में हो इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि निरीक्षण कर जीपीएस फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मोनिका सहित संबंधित विद्यालय के स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending