Connect with us

Sambhal news

Sambhal news:- श्रावण महीने में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने की तैयारी शुरू

Published

on

बहजोई/संभल (सब का सपना):- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों मुहर्रम एवं श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि आगामी जुलाई में मोहर्रम एवं 11 जुलाई से श्रवण मास प्रारंभ हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मोहर्रम के ताजिया की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक ऊंची न हो तथा डीजे की ऊंचाई भी जमीन से 12 फीट से अधिक न होगी तथा। ताजिया या अलम के गुजरने वाले मार्ग खराब स्थिति में तो नहीं हैं तथा विद्युत के तार नीचे तो नहीं हैं उसको लेकर पीस कमेटी के सदस्यों साथ जानकारी तथा समस्याएं प्राप्त की गयीं। पीस कमेटी के सदस्यों ने साफ सफाई की व्यवस्था सही रखने तथा प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था सुचारू रुप से रहे इसको लेकर कहा गया। मेंहदी के जुलूस के समय मेला तथा मीना बाजार में महिला पुलिस आरक्षी की तैनाती को लेकर भी पीस कमेटी ने रखा।

बैठक के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक ताजिया का एक पुलिस नोडल बनाया जाएगा,इनसे ताजिया के मार्ग आदि के बारे में वार्ता कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस मार्ग से ताजिया निकलेगा उसके रुट आदि की व्यवस्था को पुलिस नोडल देखेंगे। कोई भी ताजिया तथा कांवड़ के डीजे की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक ऊंचाई न हो। जुलूसों को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय से भी निगरानी भी रखी जाएगी। मोहर्रम एवं कांवड़ में डीजे की आवाज शासन के मानक के अनुसार ही रहे यह सुनिश्चित किया जाए। कांवड़ यात्रा को लेकर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा की गयी। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के जोन तथा श्रावण मास में आने वाले सोमवार के विषय में बताया गया। रूट डायवर्जन प्लान पर भी चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

होल्डिंग एरिया‌ को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को कहा कि वह नजदीकी जनपद के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए अपनी प्लानिंग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिविर लगाने वाले शिविर को दाहिनी ओर न लगाये यह भी सुनिश्चित किया जाए तथा जो लोग शिविर लगाएं वह शिविर पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी रखें। शिविर में फायर से संबंधित यंत्र भी रहें अग्नि सुरक्षा से संबंधित अधिकारी इसका सत्यापन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट डयूटी को लेकर कहा कि मजिस्ट्रेट डयूटी से संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थान पर रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश सडकों पर न रहे उनको गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया जाए। विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिक्षण अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत खम्बों पर पन्नी चढाना सुनिश्चित किया जाए। पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे‌। स्वच्छता की व्यवस्था को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सफाई कर्मचारियों की क्यू आर टीम तैयार हो जोकि शीघ्र सफाई कर सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों में प्लास्टिक का प्रयोग न हो। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी को निर्देशित करते हुए कहा कि ठेला रेहड़ी वालों के लिए स्थन निर्धारित करते हुए उनको वहाँ स्थापित किया जाए। प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कपड़े के थेलों के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।सीसीटीवी कैमरे को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि प्रमुख मंदिरों तथा चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं।

अपर जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों तथा गौशालाओं में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं। जनपद के प्रवेश एवं निकास प्वाइंट पर भी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा एंटी वेनम भी रहें। घाटों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कर्मी निर्धारित ड्रेस में रहें तथा सफाई कर्मियों को किट भी उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सतीश कुमार कुशवाहा,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द, उप जिलाधिकारी चंदौसी विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर वंदना मिश्रा, डिप्टी कलक्टर आशुतोष तिवारी,क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक तिवारी, क्षेत्राधिकारी चंदौसी अनुज चौधरी, अधिक्षण अभियंता विद्युत विनोद कुमार गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending