Connect with us

Trending

Amroha news कांवड़ यात्रा व मोहर्रमों को लेकर अमन कमेटी की बैठक

Published

on

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आगामी त्यौहारों को लेकर अमन कमेटी की बैठक का आयोजन कराया गया जिसमें आने वाले त्योहार मोहर्रम एवं श्रावण मास की कावड़ यात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गई।

बता दें कि बृहस्पतिवार को गजरौला की धनौरा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आगामी त्योहारों मोहर्रम एवं श्रावण मास की कावड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन कराया गया जिसमें उपस्थित एसडीएम विभा शर्मा श्रीवास्तव एवं धनोरा क्षेत्र अधिकारी श्वेता भास्कर ने मोहर्रमों एवं कावड़ यात्रा को लेकर वहां उपस्थित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने की बात कही।

इसके अलावा बैठक में उपस्थित एसडीएम विभा शर्मा श्रीवास्तव ने वहां उपस्थित जिम्मेदार लोगों से आने वाले मोहर्रम व कावड़ यात्रा के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाने की बात कही उन्होंने कहा कि मोहर्रम एवं कावड़ यात्रा के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें जिससे कि किसी व्यक्ति को किसी परेशानी का सामना करना पड़े और कानून व्यवस्था में कोई भी व्यवधान उत्पन्न हो।

त्योहारों के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को व्यवस्था बनाकर चलना है और पुलिस प्रशासन का व्यवस्था बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कहा कि मोहर्रम के ताजिए की ऊंचाई भूमि से 12 फिट से ज्यादा नहीं रहे, और परम्परागत मार्गों से ही ताजिए निकाले जाएं।

वहीं उन्होंने कांवड़ यात्रा के सन्दर्भ में भी बताते हुए कहा कि निर्धारित की गई ध्वनि के अनुसार ही डीजे बजाए जाएं। शिविरों पर भी साफ सफाई रहे। वहीं बिजली तार आदि भी सुरक्षित रूप से हों। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि समय से पूर्व ही कांवड़ यात्रा में पड़ने वाले सभी खंबों पर पिन्नी आदि लगाई जाए।

पालिका द्वारा भी बेहतर सफाई के इंतजाम कराए जाएं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाइवे पर मुरादाबाद से हापुड़ वाली साइड कांवड़ियों के लिये वहीं मुरादाबाद से दिल्ली वाली साइड यातायात के लिये निर्धारित रहेगी। मांस की दुकानें प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक बंद रहेंगी। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर शराब की दुकानों पर लगाई जाएगी पिन्नी, ताकि कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में सीओ श्वेताभ भास्कर व एसडीएम विभा शर्मा श्रीवास्तव के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी एवं व्यापारी विरेन्द्र बसंल, रामप्रकाश गर्ग, शैलेष अग्रवाल, रामरतन सिंह जाटव, अयूब अली, सतेन्द्र भड़ाना, तेजपाल सिंह, करन सिंह, हकीम शाहिद, तेजपाल सिंह, करन सिंह सैनी, रियासत, आदेश अग्रवाल समेत नगर पालिका सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापारियों के साथ पुलिस, पालिका, क्षेत्र पंचायत आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending