राष्ट्रीय
सीएम योगी की दीर्घायु की कामना के लिए 450किमी. लखनऊ तक साईकिल पर कावड़ यात्रा
गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- गजरौला ब्लाक के गांव शाहपुर तिगरी निवासी कौशेंद्र यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु के लिए तीर्थनगरी बृजघाट से लखनऊ तक साइकिल से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।बता दें कि गांव शाहपुर तिगरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता कौशेंद्र यादव शुक्रवार की तड़के तीर्थनगरी बृजघाट पहुंचे। उन्होंने वहां से जल लेकर साईकिल से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
चौपला चौराहे पर पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद भाजपा नेता, आसाराम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष, समाजसेवी विचित्र भाटी ने उनका फूला माला पहनाकर अभिनंदन किया। कौशेंद्र का स्वागत करने के लिए कई अन्य युवक भी आ गए। सभी ने कौशेंद्र यादव की हौसला अफजाई की।
कौशेंद्र यादव ने बताया कि बृजघाट से लखनऊ तक का लगभग साढ़े चार सौ किलोमीटर का सफर वह आठ-दस दिन में पूरा कर लेंगे। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के उपरांत वहीं किसी बड़े मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
वहीं समाजसेवी विचित्र भाटी ने मार्ग में खर्च के लिए कौशेंद्र यादव को सहायता राशि भी प्रदान की। इस मौके पर बजरंग दल के कुशल चौधरी भी अपनी टीम के संग मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
