Connect with us

Trending

सत्ता की हनक या अधिकारियो की मिलीभगत किसकी सह पर चल रहा आम और शीशम के पेड़ों पर आरा

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:- प्लाटिंग के नाम पर न जाने कितने हरे भरे बागों को काट दिया गया। उसके बाद भी कोई कार्यवाही देखने के लिए नहीं मिली। मानो ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कि सत्ता की हनक हो या फिर अधिकारियों से मिली भगत। आज इसी कड़ी में हम बात करेंगे अमरोहा जनपद के तहसील हसनपुर के नगर पंचायत सैदनंगली की। यहां काफी लंबे समय से अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर है। भूमाफिया सक्रिय हो चुके हैं। लेकिन कार्यवाही तो जीरो है ऐसे में एक वीडियो वायरल होता है बताया जाता है कि यह वीडियो सैदनगली नगर पंचायत के इकोंदा गांव का है। जिसमें लकड़ी काटने वाले साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं। शीशम के व आम के पेड़ काट दिए जाते हैं इसी तरीके से न जाने कितने आम के हरे-भरे बागों को उजाड़ दिया गया। कितने शीशम के पेड़ों को काट दिया गया। और यह लकड़ी माफिया या भू माफिया किसी प्रकार की कोई परमिशन लेना भी जायज नहीं समझते। अपने दम पर हरे भरे बागों को काट दिया जाता है, और इसी तरीके से लगातार हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवाने का कार्य यह लोग करते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी के इतने सख्त तेवर होने के बावजूद भी हरे भरे बागों को काट दिया जा रहा है तो फिर कहीं ना कहीं सवाल तो उठता है की या तो सत्ता की हनक है या फिर अधिकारियों की मिली भगत। अब देखना होगा कि कुछ कार्यबाई होगी या सब कुछ यूं ही चलता रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending