Connect with us

राष्ट्रीय

पत्नी की जिद्द के आगे झुका पति, खाली हाथ लौटा

Published

on

चन्दौसी/सम्भल (सब का सपना):- एक मामला थाना सम्भल का ऐसा आया जहां लड़के की शादी को एक साल ही हुआ था लड़का एक होटल में पंजाब में कार्य करता है और वो शादी के उपरांत अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर पंजाब चला गया था। जहां से उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई।

जिसकी सूचना उसने सम्बंधित थाना में दर्ज कराई और पुलिस की मदद से अपनी पत्नी को ढूंढा और अपने गांव छोड़कर पुनः पंजाब चला गया उसकी पत्नी बिना बताए बहा से अपने बहनोई के पास जिला मुरादाबाद के पास पहुंच गई।

लड़का को उसके जाने की सूचना मिली तो वो पंजाब से वापिस आया और अपनी पत्नी को ढूंढने लगा पता चला की वो अपने बहनोई के पास है जब वो उसे बुलाने गया तो उसकी पत्नी ने उसके साथ आने से साफ इंकार कर दिया और अपने बहनोई के साथ ही अपना जीवन बिताने की बात करने लगी मजबूर होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई से की उन्होंने मामले को पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र भेज दिया।

जहां विधिक परामर्शदाता काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया परन्तु लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही और बोली यदि मुझे जवरदस्ती बुलाकर ले गए तो मैं मर जाऊंगी। मैं अपने जीजा के साथ ही अपना जीवन विताउंगी और मजबूर होकर पति ने उसको उसके जीजा के साथ रहने का समझौता कर लिया। उसके बाद लड़का अपनी पत्नी को उसके जीजा के घर छोड़कर अपने गाँव चला गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending