Connect with us

Blog

अमरोहा में फास्ट फूड की लत ने ली कक्षा11वीं छात्रा की जान

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- फास्ट फूड खाने का शौक अमरोहा जिले में एक 11वीं कक्षा की होनहार छात्रा अहाना की जान पर भारी पड़ गया। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड के लगातार सेवन से उसकी आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। आंतों में छेद हो जाने और आपस में चिपक जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। तीन महीने तक इलाज चला, लेकिन रविवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में हार्ट फेल होने से उसने दम तोड़ दिया। अहाना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगनान की निवासी थी।

वह किसान मंसूर खान की सबसे छोटी बेटी थी। परिवार में मां सारा खान, एक भाई और दो बहनें हैं। अहाना हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। परिजनों के अनुसार, उसे फास्ट फूड खाने की बुरी आदत थी। माता-पिता बार-बार मना करते थे, लेकिन वह रोजाना बाहर का चटपटा खाना खाती रहती थी। सितंबर महीने में अहाना की तबीयत अचानक बिगड़ी। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद जांच में पता चला कि उसकी आंतें बुरी तरह खराब हो चुकी हैं। कई जगह छेद हो गए थे और आंतें आपस में चिपक गई थीं।

मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया। कुछ दिनों घर आने के बाद हालत में सुधार दिखा और वह चलने-फिरने भी लगी थी। लेकिन चार दिन पहले फिर तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि लंबे समय तक फास्ट फूड का सेवन ही आंतों के इस हालत की मुख्य वजह है। मैदा और प्रिजर्वेटिव्स से भरपूर ये खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। रविवार रात अचानक हालत गंभीर हो गई और हार्ट फेल होने से अहाना की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना फास्ट फूड की बढ़ती लत के खतरों को उजागर करती है। युवाओं और अभिभावकों को इससे सबक लेने की जरूरत है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending