Connect with us

Sambhal news

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती

Published

on

उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए:- फिरोज खां

सम्भल(सब का सपना):- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में उनके निजी कार्यालय पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई फिरोज़ खाँ ने उनके चित्र पर मालार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खाँ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सावित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में महिला शिक्षा, लिंग समानता और सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया।

उन्होंने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया था, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की वकालत की और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया सावित्रीबाई फुले की जयंती हमें उनके सामाजिक सुधार के कार्यों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।

महिलाओं और दलित समुदायों के उत्थान के लिए काम किया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर उत्तर प्रदेश में 2027 में सरकार बनाने का कार्य करते रहे आने वाला समय पीडीए की एकजुटता का है। बैठक में शामिल रहे ज़ाहिद खाँ वाहिज़ खाँ जबर सिंह अब्बास खाँ सलीम रामरहिस यादव अमरपाल यादव गौरव यादव गुलाम फैज़ान शाही आरिफ खाँ नफीस विरेश राजेश यादव मोनिस क़ुरैशी आदि उपस्थित रहे।

Trending