Connect with us

Sambhal news

ग्राम चौपाल में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने योजनाओं की दी जानकारी

Published

on

संभल(सब का सपना):- विकासखंड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सुशासन, स्वास्थ्य, आजीविका एवं शिक्षा थीम पर ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर ने भाग लिया।चौपाल की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। विभिन्न विभागों ने स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा एवं कृषि योजनाओं के स्टॉल लगाए।

समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (अब 1 लाख रुपये सहायता) एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण आदि पर जागरूक किया, जबकि कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री आदि बताया।मंत्री एवं अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों, लखपति दीदी अनुपमा सिंह एवं किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को सम्मानित किया। मंत्री प्रजापति ने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम (मनरेगा की जगह नया कानून, अब 125 दिन रोजगार गारंटी) की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्राम चौपाल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ दे रही है।

चौपाल में आईसीडीएस विभाग ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन कराया। बाद में मंत्री ने गांव की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण कर गोवंश को चारा खिलाया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी का दौरा किया, जहां एनआरसी, डायलिसिस आदि वार्ड देखे तथा कुपोषण दूर करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, भाजपा नेता अंकित जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending