Connect with us

Blog

कृषि फार्म काला खेड़ा पर मनाया गया किसान दिवस

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- गुरुवार को जोया ब्लॉक के गांव कालाखेड़ा राजकीय कृषि बीज संवर्धन फार्म पर इफको द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इफको क्षेत्राधिकारी अमरोहा प्रवीन सिंह, इफको उप महाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह, कृषि उप निदेशक डॉ रामप्रवेश यादव और इफको एम सी से प्रेम सिंह ने भाग लिया। इफको क्षेत्राधिकारी प्रवीन ने गन्ना किसानों को नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका, नैनो जिंक और नैनो कॉपर जैसे उत्पादों का प्रयोग करने से फसल की उत्पादकता बढ़ सकती है। उन्होंने गन्ने की फसल के लिए नैनो डीएपी का प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि उप निदेशक डॉ रामप्रवेश यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से जैविक खेती और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने का आग्रह किया। इफको एम सी से प्रेम सिंह ने इफको के उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इफको के उत्पाद सस्ते और प्रभावी हैं। फार्म अधीक्षक जितिन चौधरी ने गेहूं की फसल पर लगाए गए डेमो के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के प्रयोग से अच्छी फसल ली जा सकती है। कार्यक्रम में इफको उपमहाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह, कृषि उप निदेशक डॉ रामप्रवेश यादव, इफको क्षेत्राधिकारी अमरोहा प्रवीन सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला से डॉ सतपाल सिंह, इफको से अवधेश गोस्वामी, मोहित, दीपक और लगभग 80 किसान उपस्थित थे।

Trending