Connect with us

Blog

धनौरा में गेहूं की फसल की ग्रेस एप से कराई क्रोप कटिंग

Published

on

धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के मंडी धनौरा में गुरुवार को कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा क्षेत्र के गांव लिसड़ी में गेहूं की फसल का सस्य कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर कटाई कार्य का निरीक्षण किया और डिजिटल तकनीक से उपज का आकलन किया।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार ग्रेस (GCES – General Crop Estimation Survey) एप के माध्यम से गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई जा रही है। इस डिजिटल तकनीक का मुख्य उद्देश्य फसल की पैदावार के आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ दर्ज करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों के आधार पर ही जिले और ब्लॉक स्तर पर औसत उपज का निर्धारण होता है, जो भविष्य में कृषि नीतियों और फसल बीमा के दावों के निपटान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ग्राम लिसड़ी में एक निश्चित रकबे को चिन्हित कर गेहूं की कटाई की गई, जिसके बाद उसकी मड़ाई कर वजन किया गया।

एसडीएम ने लेखपालों को निर्देश दिए कि वे क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और वास्तविक आंकड़ों को ही पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने किसानों से भी संवाद किया और उनसे खेती में आने वाली समस्याओं व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर कानूनगो जबर सिंह, लेखपाल लक्षमण सिंह टोलियां और तारकेश राणा, तथा चंद्रशेखर सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इसी प्रकार रैंडम आधार पर खेतों का चयन कर क्रॉप कटिंग की जा रही है, ताकि क्षेत्र की कृषि उत्पादकता का सही खाका तैयार किया जा सके। एसडीएम के इस औचक निरीक्षण से राजस्व कर्मियों और किसानों में सक्रियता देखी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending