Blog
जाट समाज ने बैठक कर तेहरवीं पर मृत्यु भोज नहीं करने का लिया संकल्प
बिजनौर (सब का सपना):- ग्राम बहादरपुर स्थित पंचायत घर में जाट समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में व्याप्त अनावश्यक खर्च और मृत्यु के बाद होने वाले मृत्यु भोज जैसी सामाजिक परंपराओं पर गंभीर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब तेहरवीं संस्कार के अवसर पर मृत्यु भोज नहीं कराया जाएगा ।बैठक की अध्यक्षता कमलजीत सिंह ने की, जबकि संचालन आकाश तोमर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी परिवार में मृत्यु का दुख पहले ही बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में सामाजिक दबाव के चलते परिवार पर बड़े भोज और अन्य खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ना उचित नहीं है। समाज को ऐसी परंपराओं पर विचार करना चाहिए, जिनसे जरूरतमंद और सामान्य परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ता हो
।बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समाज की असली ताकत दिखावे और अनावश्यक खर्च में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े होने और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करने में है। मृत्यु भोज के बजाय परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग देने की परंपरा को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।समाज के लोगों ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए केवल मंचों से भाषण देने के बजाय सामूहिक स्तर पर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। बहादरपुर में लिया गया यह निर्णय आने वाले समय में समाज के अन्य गांवों में भी सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचा सकता है।
बैठक में गजराज सिंह, कल्याण सिंह, जयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, आलोक चौधरी, पुष्पराज सिंह, दिवाकर तोमर, दीपक तोमर, कुशल तोमर, अमूल्य दयान, विकास कुमार, तेजवीर सिंह, धनीराम सिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
