Connect with us

उत्तर प्रदेश

REHRA/AMROHA NEWS:- अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत

Published

on

रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- खेत पर जा रहे बुजुर्ग किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम निवासी 60 वर्षीय किसान भूपसिंह रविवार की सुबह अपने खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। गांव के पास सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूपसिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल भूपसिंह को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी जगवती और तीन बेटों को छोड़ा है। मृतक की पत्नी जगवती ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending