Connect with us

Trending

विकसित भारत संकल्प यात्रा में गिनाई गई सरकार की योजनाएं लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

Published

on

अमरोहा/यूपी:- राष्ट्रीय इंटर कालेज जबदा विकास खण्ड अमरोहा ग्राम पंचायत जबदा में विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की गरिमामई उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ किया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, विकलांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ग्राम वासियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के पंच प्रण की शपथ भी दिलाई । कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो चुके लाभार्थियों ने किस प्रकार लाभ लेकर उनके जीवन स्तर का सुधार हुआ है। इस संबंध में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत बताया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि सुबह से रात तक मेहनत करने वाले गरीबों को राशन मिल रहा है। युवा शक्ति बैक के कर्मचारी घर जाकर खाता खुलवा रंहे हैं।

देश को बदलने में लगी है युवा शक्ति

युवाओं ने देश को बदल दिया है। पूरी युवा शक्ति देश को बदलने में लगी है। सरकार देश को बदलने का काम किया है। जीरो बैलेंस के खाता के तहत 02 लाख का बीमा किया गया है बड़ी संख्या में 2014 के बाद खाते खोले गए हैं।

अब बिचौलिए की जरूरत नहीं सीधे खाते में पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का पैसा

अब किसान सम्मान निधि आपके खाते में आ रही है विचौलियों से मुक्ति दिलाई गई है। ग्राम समूह की महिलाएं छोटे छोटे उद्योग लगाकर अपनी इनकम बढ़ाएं । सरकार ने अनेक योजनाएं चला रखी हैं कुपोषित बच्चों को पोषित किया जा रहा है। धात्री महिलाओ के स्वास्थय के सुधार के लिये पोषक तत्व वितरित किया जा रहा है। जो छूट गए हैं सरकार की योजनाओं से लाभ नहीं मिल पाया है उनको भी लाभ आप सब दिलवाए उनका रजिस्ट्रेशन कराएं। हम सब को देश को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। मोटे अनाजों का लाभ ले यह पोषक तत्वों से पूर्ण है। अपनी थाली में सम्लित करें । देश की एकता अखंडता के लिए साथ खड़े हों देश की आजादी ऎसे ही नहीं मिल गयी है। इसमें अनेक वीर सपूतों का बलिदान हुआ है। हमें विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक साथ काम करना होगा । जो जागरूक नहीं हैं उनको भी अधिकारी के कार्यालय तक पहुंचाएं। विकसित भारत के राष्ट के निर्माण में अपना योगदान दें।

कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ना है। ऐसे पात्र लाभार्थी जो अभी कहीं ना कहीं सरकार की योजनाओं से लाभ नहीं पा सके हैं उनको इस कार्यक्रम के तहत जोड़ा जा रहा है उनका पंजीकरण योजनाओं में किया जा रहा है । प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकार की मुख्य जो 17 योजनाएं हैं उनसे वंचित परिवारों को का मौके पर पंजीकरण करने के लिए विभागीय कर्मचारी द्वारा कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी माया शंकर यादव, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उदयगिरि गोस्वामी, पूर्व सांसद अमरोहा कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो, श्रीमती संगीता चौहान, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरिंदर सिंह, कमल मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी गण और ग्राम जबदा वासी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending