Connect with us

Trending

जिलाधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण, देखी व्यबस्था

Published

on

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा साथलपुर और गुरेठा गौशाला का मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौशाला संरक्षक से कितने गौ वंश गौशाला में संरक्षित हैं बीमार पशु खली चोकर हरा चारा भूसा की उपलब्धता ठंड के दृष्टिगत पशुओं को काऊ कोट की व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लिया ।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी गौ वंश गौशाला में बीमार नहीं रहना चाहिए जिस डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है वह कम से कम दो बार दिन में चेक करें । बीमार पशुओं को गौशाला से अलग रखकर उनका समुचित इलाज किया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गौशाला को गायों के लिए हरा चारा भूसा के साथ अवश्य मिलाकर दिया जाए साथ ही साथ चारे में खली चोकर भी मिलाया जाए । भूसे के साथ खली चोकर और हरा चारा मिलाकर दिए जाने में किसी प्रकार के लापरवाही ना किया जाए । जिलाधिकारी ने भूसे के साथ हरा चारा और खली चोकर मिलाए जाने का परीक्षण भी किया केवल सूखा भूसा देखकर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्ति की । जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो गौ बंश बाहर घूम रहे हैं अभियान चला कर उनको गौशाला में संरक्षित किया जाए ।

यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी गौ वंश बाहर टहलता ना मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला की प्रतिदिन साफ सफाई किया जाए पशुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए । कहां की ठंड के दृष्टिगत गौशाला में प्रत्येक गोवंश काऊ कोट की व्यवस्था अवश्य हो ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, खंड विकास अधिकारी हसनपुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending