अपराध
अगर सभी जिलाधिकारी देने लगें ऐसे ही निर्देश तो विकास की बहने लग जायेगी गंगा
अमरोहा (सब का सपना) :- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की सी एम डेशबोर्ड में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों की एक-एक करके समीक्षा किया और लापरवाह विभागों को चेतावनी दिया।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अधिकतर फार्म अस्वीकृत किए जाने पर जिला महिला कल्याण अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी करने के निर्देश दिया। कहा कि पूरी लिस्ट बनाकर दिया जाए किस कारण से आवेदन निरस्त किए गए। सड़कों की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चोटी पूरा को जाने वाली रोड बहुत ही खराब बनाई गई है ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी सड़के निर्माण कराई गई है उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए इसमें किसी प्रकार के लापरवाही नहीं की जानी चाहिए कितनी रोड बनवाई गई इसकी पूरी लिस्ट दिया जाए। जिला अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कायाकल्प के सभी पैरामीटर में प्रगति दिखनी चाहिए जिन अधिकारियों को निरीक्षण के लिए विद्यालय आवंटित किए गए हैं और निरीक्षण नहीं किया गया है प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति खराब है बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाए उन्हें भाषा गणित का ज्ञान पूरी तरह से होना चाहिए कौशल सुधार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए । जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 वित्त आयोग के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जो कार्य कराया जा रहा है कार्यों की गुणवत्ता बहुत खराब है ब्लॉक स्तर पर टीम बनाई जाए और जांच कराई जाए। गुणवत्तापूर्ण कार्य मे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी विद्युत आपूर्ति की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए गजरौला और हसनपुर अधिशासी अभियंता को चेतावनी जारी करने और प्रमुख सचिव को कॉपी करने के निर्देश दिए। कहा की बिजली के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । दिव्यांग वृद्धा विकलांग विधवा पेंशन के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका सत्यापन कराकर समय से पेंशन दिया जाए इसमें किसी प्रकार के लापरवाही नहीं किए जाने चाहिए आवेदन करता को पेंशन समय से मिल जाए यह सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सभी पैरामीटर में सभी विभाग गंभीरता के साथ कार्य करें किसी भी प्रकार के लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जाएगी । जनपद की रैंकिंग विगड़ी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी सभी विभाग अपनी रैंकिंग हर हाल में सुधारे । रैंकिंग के संबंध में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा । इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
