Connect with us

उत्तर प्रदेश

सीएचसी में बदहाली व लापरवाही को लेकर भड़के सीएचसी प्रभारी,संबंधित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Published

on

धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के मंडी धनौरा सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल कुमार ने कर्मचारियों की लापरवाही एवं सीएचसी परिसर में बदहाली को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों पर फटकार लगाते हुए लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे ओपीडी सेवा शुरू होने का निर्धारित समय था लेकिन 11:00 तक ना तो ओपीडी पर्ची बनाने वाली खिड़की खुली थी और ना ही एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के लिए कोई कर्मचारी अपने स्थान पर मौजूद था ,इस कारण क्षेत्र में दूरदराज़ से आए मरीज घंटों तक लाइनों में लगकर परेशान होते रहे।

संबंधित कर्मचारियों की इस अव्यवस्था की जानकारी जब चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल कुमार को हुई तो उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि ओपीडी पर्ची समय पर न बनने पर एवं एआरबी इंजेक्शन ना लगाना राजकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही है जिससे मरीजों को अनावश्यक कष्ट देने वाली स्थिति और अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है।

चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अमरोहा को भेजी जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल कुमार ने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है, लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्यवाही होना तय है।

Trending