uttrakhand
मुख्यमंत्री ने कहा हमारी प्राथमिकता लोगों को मिले बेहतर स्वास्थ्य:- पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड (सब का सपना):- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला अस्पताल चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹5 करोड़ 18 लाख 68 हजार की धनराशि से स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श जनपद बनने की ओर जिला चंपावत तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनपद में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी, वहीं आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना भी एक कदम और आगे बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल लगातार आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हो रहा है। सीटी स्कैन मशीन संचालित होने के बाद जनपद के मरीजों को बाहरी जनपदों के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा अपने ही जिले में प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिन चिकित्सकों/विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण कराया जा रहा है। जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र में पलायन रुकेगा एवं सीमांत क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
