Connect with us

Gyan

विद्यालय प्रबंध समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

Published

on

विद्यालय विकास में SMC का योगदान महत्वपूर्ण:- अनिल कुमार

रहरा /अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र, चन्दनपुर खादर के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) का एक दिवसीय भव्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समिति की भूमिका को सशक्त बनाना और शिक्षक-अभिभावक समन्वय को बेहतर करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका अहम है। कहा कि किसी भी विद्यालय के विकास की नींव वहां की प्रबंध समिति होती है। विद्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और पठन-पाठन के वातावरण को बेहतर बनाने में अध्यक्ष एवं सचिव (प्रधानाध्यापक) का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं, तभी शिक्षा के वास्तविक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। एआरपी मोहम्मद असलम, पूर्व एआरपी संजय सिंह और विकास राहुल ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए उपस्थित सदस्यों को समिति के अधिकारों, कर्तव्यों और विद्यालय विकास योजना तैयार करने की बारीकियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह,संयुक्त मंत्री महताबउद्दीन,अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, संजय सिंह, जयवीर सिंह, प्रणवीर सिंह, दिनेश भड़ाना, सुभाष चंद्र, लव माहेश्वरी, अजयपाल सिंह, देवराज सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, अनुराधा, अंजना कुमारी,निगहत आदि शिक्षक एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

Trending