Connect with us

Trending

14 जनवरी तक आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों का अवकाश घोषित

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए कि वर्तमान में शीतलहर एवं तापमान में गिरावट के दृष्टिगत दिनांक 14 जनवरी 2026 तक जनपद में संचालित समस्त आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया जाता है।

उक्त अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण, वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फिडिंग, निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, वी.एच.एस.एन.डी. सत्र एवं आर.बी.एस.के. टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जाँच व संदर्भन के साथ-साथ अन्य शासकीय एस०आई०आर०/ बी०एल०ओ०/ विभागीय कार्य नियमित रूप से सम्पादित किया जायेगा तथा उक्त अवकाश अवधि में बिना सक्षम स्तर पर अवकाश स्वीकृत कराये आंगनबाड़ी कार्यकत्री / सहायिका केन्द्र / मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Trending