Connect with us

सरकारी योजनाएं

17 मार्च को एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड /उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला कार्य में लगे कुम्हार/परम्परागत कारीगरों, उद्यमियों / शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु माटीकला विपणन विकास सहायता एवं प्रचार-प्रसार योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम व टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17.03.2026 को दिन में 11:00 बजे से विकास भवन परिसर, अमरोहा में किया जा रहा है।

माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनमानस में माटीकला उत्पादों के उपयोग के प्रति आकर्षण पैदा करना तथा माटीकला विधा के कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन हेतु प्रचार-प्रसार के लिए बहुविध प्रेरित करना साथ ही साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, क्रिया कलापों तथा कार्यरत उद्यमियों को उत्पाद विकास, गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराना है। जागरूकता कार्यक्रम में उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान करायी जायेगी।

ये जागरूकता कार्यक्रम उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड /उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से भविष्य में माटीकला के उत्पादों की महत्ता, उपयोगिता, आवश्यकता का भान कराने तथा माटीकला के विविध उत्पादों की परिचयात्मक जानकारी देने के साथ-साथ रोजगार स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों के लिये अत्यन्त लाभ दायक होंगे अतः उन्हे कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु आमन्त्रित किया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending